देखिए भरमौर के विधायक की एक ऐसे शख्स के साथ मुलाक़ात जो देश भक्ति के साथ निकला है देश भ्रमण पर …..
कुछ दिन पहले भरमौर पाँगी के विधायक डॉक्टर जनक राज की मुलाकात चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ऐसे शख्स के साथ हुई जो देश भक्ति के साथ में पूरे देश के भ्रमण पर निकला है डॉक्टर जनक ने इस शख्स को रोककर पूछा कि आखिर वह कहां जा रहा है तो उसने बताया कि उसका उद्देश्य मणिमहेश जाने का था लेकिन सर्दी का मौसम होने के कारण वो वहां नहीं पहुंच सकता लिहाजा वह भरमौर से ही वापिस जा रहा है। इस शख्स का कहना है कि वह मूलत पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और देश भ्रमण पर निकला हुआ है ।
