व्यापार मंडल भरमौर की बैठक का चोरासी होटल में हुआ आयोजन …
व्यापार मंडल भरमौर की वैठक का आयोजन शुक्रवार को चौरासी होटल भरमौर में हुआ जिसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल भरमौर के कोर कमेटी सदस्य टेक चंद ठाकुर ने की वैठक में व्यापार मंडल के सदस्यों व पदाधिकारियों ने भाग लिया जिसमें सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें प्रमुख मणिमहेश यात्रा की समय अवधि बढाए जाने, भरमौर में टैक्सी स्टैंड की उचित व्यवस्था,मेन बाजार भरमौर में ट्रैफिक लाइट व सी,सी,टी बी कैमरे की व्यवस्था, भरमौर में कूडा डंपिंग पंलाट की व्यवस्था व न ई सीवरेज लाईनों व दंदवा से लेकर पट्टी व चौरासी हैलिपैड तक नालीयों की रिपेयर का कार्य मई अंत तक करवा लिया जाए ताकि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भी किसी परेशानियों का सामना न करना पड़े। #Bharmourtradeboardmeetingorganized #discussiononmanyissues
