Bharmour

होली की आकृति ठाकुर ने पास की एच ए एस की परीक्षा …..

Spread the love

ट्राइबल टुडे भरमौर
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की आकृति ठाकुर द्धारा एच ए एस की परीक्षा पास करने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है होली तहसील की ग्राम पंचायत कुलेठ के बंतुह गांव से सम्बंध रखने वाली आकृति ने यह उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है होली क्षेत्र के एक छोटे से गांव बंतुह में जन्मी आकृति ठाकुर की इस कामयाबी से हर कोई गदगद है बता दे की आकृति ठाकुर जनजातीय क्षेत्र की पहली एचएएस महिला है जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया है आकृति ठाकुर के पिता ओंकार चन्द पंजाब नेशनल बैंक मैं एक अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जबकि उनकी माता मीना देवी एक ग्रहणी आकृति का एक भाई मेडिकल कॉलेज टांडा में डॉक्टरी कर रहा है जबकि उनकी एक बहन कृषि विश्वविद्यालय में पढाई कर रही है आकृति का जन्म होली के बंतुह गांव में हुआ था लेकिन बाद में उनके पिताजी का तबादला हिसार हो गया जिसके चलते उनका पूरा परिवार है जिला कांगड़ा के पालमपुर में स्थानांतरित हो कर वहीं बस गया जहां उनकी शुरुआती पढ़ाई एक पब्लिक स्कूल में हुई और वहीं से इस कामयाबी का यह सफर शुरू हुआ ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आकृति के परिवार में यह सफलता पहली बार देखी हो आपको बता दें कि आकृति के तायाजी नायब तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं जबकि उनका लड़का और बहु इंजीनियर है इसके अलावा आकृति के दूसरे तायाजी का लड़का भी पंजाब नेशनल बैंक में एक अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा है आकृति के चचेरे भाई महेश ठाकुर ने बताया कि उनका पूरा का पूरा परिवार बड़े-बड़े पदों पर आसीन है जिसकी वजह से वह आज की तारीख में अपने इस पुश्तैनी घर में अकेले ही रहते हैं उन्होंने बताया कि उनका परिवार भी जिला कांगड़ा में रहता है और लेकिन आज उनकी चचेरी बहन की इस उपलब्धि से वह बेहद खुश है उन्होंने कहा कि आकृति का स्वभाव बहुत ही साधारण है और उसको लोगों के साथ मिलना जुलना बेहद पसंद है उन्होंने कहा कि बंतुह जैसे छोटे गांव से एक लड़की ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है जिसके लिए समस्त जनजातीय क्षेत्र के लोग लोग बधाई के पात्र हैं।