Bharmour

विकास खंड भरमौर में चल रहे विकास कार्योँ की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन उपायुक्त चम्बा ने को अध्यक्षता

Spread the love

भरमौर:विकास खंड भरमौर के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार को मिनी सचिवालय भरमौर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीसी चंबा अपूर्व देवगन ने की, जबकि एसडीएम भरमौर कुलवीर राणा और विकास खंड अधिकारी अनिल गुराड़ा भी इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान डीसी चंबा ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की ओर खंड विकास कार्यालय को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
बता दें किन उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन बतौर डीसी कार्यभार संभालने को बाद जिला के विभिन्न विकास खंडों का दौरा कर योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को डीसी चंबा अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में डीसी चंबा ने खंड विकास कार्यालय को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वच्छ भारत मिशन पर विशेष रूप से फोकस करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि आगामी माह प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा का आयोजन भी होने जा रहा है। लिहाजा उन्होंने खंड विकास कार्यालय को स्वच्छ भारत मिशन के तहत यात्रा में कार्य कर सफाई व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने कहा कि यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की तादाद में श्रृद्धालुओं यहां पहुंचते हैं। लिहाजा यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर सफाई और शौचालयों की उचित व्यवस्था होगी, तो यात्री भी यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएंगे। वहीं डीसी ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्थानीय उत्पादों को बेहतर व्यापारिक मंच प्रदान करने की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा में बाहरी राज्यों से आने पर्यटकों व श्रृद्धालुओं को स्थानीय उत्पादों से रूबरू करवाया जाएगा। साथ ही स्थानीय कला संस्कृति को भी जानने का उन्हें मौका मिलेगा। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को विभिन्न विकास योजनाओं के तहत जारी बजट को तय समयावधि में खर्च करने के निर्देश भी दिए हैं। उधर, एसडीएम भरमौर कुलवीर राणा और खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़ा ने कहा कि शुक्रवार को भरमौर विकास खंड के तहत चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा हेतू डीसी चंबा की अध्यक्षता में बैठक हुई है। जिसमें उपायुक्त ने दिशा निर्देश दिए हैं।