Bharmour

एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने जारी किया एलपीजी गैस वितरण रूट चार्ट

Spread the love

उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी द्वारा जारी करना होगा कैशमीमों

निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व प्रस्तावित क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों को देनी होगी सूचना

गैस वितरण हेतु भेजी गई गाड़ियों पर लगाना होगा लाउडस्पीकर

भरमौर ,13 फरवरी

एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने विकासखंड भरमौर के अंतर्गत एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की स्थानीय शाखा ( भारत गैस एलपीजी वितरक) के लिए रूट चार्ट सूची जारी की है।
एसडीएम द्वारा जारी रूट चार्ट सूची में यह स्पष्ट किया गया हैं कि गैस विक्रेता को प्रत्येक उपभोक्ता के लिए कैशमीमों जारी करना होगा । इसमें उपभोक्ता का नाम व पता आदि अंकित होगा तथा इसकी छाया प्रति निरीक्षण हेतु अपने पास रखना

सुनिश्चित बनाएंगे। सूची में यह भी स्पष्ट किया गया है कि गैस विक्रेता को गैस वितरण की निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व प्रस्तावित क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध करवाई जाने की सूचना दूरभाष व अन्य प्रचार मीडिया के माध्यम से देनी होगी ।
इसके साथ गैस वितरण हेतु भेजी गई गाड़ियों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से भी संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को जानकारी उपलब्ध करवानी होगी।
हालांकि सूची में यह भी स्पष्ट किया गया है कि गैस विक्रेता को रूट चार्ट में दर्शाई गई तिथि व स्थानों पर उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस का वितरण सुनिश्चित करना होगा ।

यह रहेगा रूट चार्ट

प्रत्येक माह की 1 व 15 तारीख को दिनका, रैहला , दियोकी व खणी में (11 बजे ,12बजे,1बजे व 2बजे)
, 2 व 16 को होली, कुलैठ ,दियोल , न्यांग्रा में (12बजे, 1बजे, 2बजे व 3 बजे)
, 3 व 17 को पंजसेई, थल्ला , घरेड, मांढो , चौबिया
में (11 बजे ,12बजे, 1बजे, 2बजे व 3 बजे)
, 4 व 18 को चननी , आरा , लाहल , खडामुख , गरोला , उलांसा में (11 बजे ,12बजे, 1बजे, 2बजे व 3 बजे)
, 5 व 19 को पूलन , सुप्पा ,कंढेलू ,बडग्रां व फरका में
(12बजे, 1बजे, 2बजे ,3 बजे , 4 बजे )
, 6 व 20 को तरेला, तुन्दा, बन्नी व औरा में
(12बजे, 1बजे, 2बजे ,3 बजे )
, 7 व 21 को ढकोग , दुर्गठी व लुणा पुल में
(12बजे, 1बजे, 2बजे)
, 8 व 22 को कोढला, उरेई, छतराडी , कुंर में
(12बजे, 1बजे, 2बजे ,3 बजे )
, 9 व 23 को मच्छेतर,चन्हौता ,लामू, हिलिगं, सांह व डल्ली में (12बजे, 1बजे, 2बजे ,3 बजे , 4 बजे व 5 बजे)

, 10 व 24 को सठली, हडसर ,लाहल (कुगती)में
(11 बजे ,12बजे, व 2बजे)
, 11 व 25 को कुलैठ, दियोल , होली , डल्ली, न्याग्रा
(12बजे, 1बजे, 2बजे ,3 बजे , 4 बजे )
, 12 व 26 को चलेड, ग्रीमा व सियुंर में (11 बजे ,12बजे, व 2बजे)
, 13 व 27 को जगत, रुणुकोठी, सामरा में
(12बजे,1 बजे व 2बजे)
,14 व 28 को भरमौर ,बाडी, सचुंई, चौरासी गेट ,पुराना बस अड्डा,पट्टी व मलकौता में
(11 बजे ,12बजे, 1बजे, 2बजे व 3 बजे) ,
15 व 29 को कुलैठ , दियोल , होली , डल्ली , न्याग्रा , चन्हौता व मच्छेतर में (12बजे, 1बजे, 2बजे ,3 बजे , 4 बजे व 5 बजे) और 30 तारीख को न्याग्रां, मझारन, गुसाल, सुंटकर व झडौता नामक स्थानों पर इन तारीख को इन स्थानों व समय पर गैस वितरित की जाएगी।