Himachal Pradesh

महिलाओं से किया वादा निभाया; कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं, सरकार ने पूरी की 1500 देने की गारंटी

Spread the love

ट्राइबल टुडे न्यूज़

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार हमेशा महिला हितैषी रही है। सरकार हिमाचल प्रदेश में एकल नारियों को मकान बनाने के लिए पैसा दे रही है और सबसे बड़ी गारंटी महिलाओं को 1500 रुपए देने का वादा पूरा किया। महिलाओं के अधिकार के लिए महिला कांग्रेस हमेशा तत्पर है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा लगभग 25 राज्यों में महिलाओं की आवाज बुलंद कर चुकी हैं। नारी न्याय को लेकर महिला कांग्रेस पूरे देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज़ उठा रही है। वह रविवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में नारी न्याय सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा है कि समाज में महिला किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश और प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने सभी महिलाओं से संगठित होकर महिला न्याय के लिए लडऩे का आह्वान किया। इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस शिमला ग्रामीण की अध्यक्ष वनीता वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉक से बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को शॉल, टोपी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें एकल नारी की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला चंदेल, शकुंतला देवी, पार्वती, पार्वती तंवर, गीता सोनी , प्रवीण बानो, बिमला, निशा, शारदा शर्मा, आशा देवी, संतोष, सत्या चौहान, निशा प्रधान, पुष्पा, कैलाश राणा, रंजना कुमारी, राज कुमारी नेगी, रेखा शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष कविता कंवर, वृंदा सिंह, शशि ठाकुर, पुष्पा शोब्टा, सत्य वर्मा, राज कमल, कमलेश ठाकुर, कृष्णा जरयाल, सभी जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारीगण व अन्य महिला कांग्रेस की पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद रहीं।
आज पंडोगा-त्यूड़ी पुल का भूमि पूजन करेंगे डिप्टी सीएम
ऊना — पंडोगा-त्यूड़ी पुल जल्द लोगों को सुविधा प्रदान करेगा। सोमवार को डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री पंडोगा-त्यूड़ी पुल का भूमिपूजन करेंगे। पंचकूला की अंकुश बंसल फर्म द्वारा इस पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा। पंडोगा-त्यूडी पुल पर 50.60 करोड़ रुपए खर्च आएंगे। पुल की कुल लंबाई 560 मीटर होगी। यहीं नहीं पुल के दोनों छोर पर पंडोगा से त्यूडी तक करीब तीन किलोमीटर लंबा सडक़ मार्ग भी बनेगा। सडक़ की चौड़ाई सात मीटर होगी। सेंट्रल रोड़ इंन्फ्रास्ट्रक्चर फंड द्वारा सेतु बंधन योजना के तहत इस पुल के लिए बजट मिला है। यह पुल हरोली, गगरेट, चिंतपूर्णी व कुटलैहड़ विधानसभाओं को आपस में जोडऩे का काम करेगा।