Uncategorized

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की घोषणा, हरिपुर की धरोहरों को एक करोड़, लंबे समय से उठ रही मांग आखिर पूरी

Spread the love

ट्राइबल टुडे न्यूज़
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरिपुर की धरोहरों के संरक्षण के लिए उन्होंने केंद्र से एक करोड़ रुपया स्वीकृत करवा दिया है जिससे जल्द अब इन धरोहरों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो जाएगा। खंडहरों में तब्दील हो चुकी धरोहरों के दिन अब बहुरने वाले हैं। ऐतिहासिक नगरी हरिपुर की धरोहरें अब जल्द ही नए रूप में दिखेंगी। इन धरोहरों के जीर्णोद्धार का सपना अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की बदौलत हकीकत बन गया है, जिससे इलाके के लोगों में खुशी का माहोल है। हरिपुर में उपडाकघर का उद्घाटन करने पहुंचे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंच से हरिपुर की धरोहरों के लिए एक करोड़ रुपए स्वीकृत होने की घोषणा की।
बता दें कि यह पैसा संसद अनुराग ठाकुर ने संस्कृति विभाग भारत सरकार से स्वीकृत करवाया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खुद इस विषय पर दो बार केंद्रीय संस्कृति मंत्री से बात कर हरिपुर की धरोहरों के संरक्षण के लिए कहा था। गौरतलब है कि बीते कुछ माह पहले देहरा विधानसभा से लगभग साठ लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता डाक्टर सुकृत सागर की अगवाई में इन धरोहरों के जीर्णोद्धार के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मिला था तथा एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से इन धरोहरों के जीर्णोद्धार की मांग को उनके समक्ष रखा था।
पयर्टन को मिलेगा बढ़ावा
डा. सुकृत सागर, भाजपा नेता देहरा ने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का क्षेत्र को दी गई इस सौगात के लिए आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने हरिपुर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए पैसा स्वीकृत करवाया है। हमारे क्षेत्र के विकास के लिए इन सैकड़ों साल पुरानी धरोहरों के जीर्णोद्धार का कार्य मील का पत्थर साबित होगा। इससे हरिपुर सहित पूरा देहरा क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा ।