ट्रक ने कुचला पुलिस कर्मी, पांवटा में बातापुल चौक के पास हादसा, ड्राइवर मौके से फरार
ट्राइबल टुडे न्यूज़
पांवटा साहिब में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सिरमौर पुलिस के जवान को कुचल दिया । इस हादसे में पुलिस कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक काउंटर क्षेत्र के बता पुल चौक के समीप एक ट्रक ने बाइक सवार पुलिस कर्मी को कुचल दिया। जानकारी अनुसार जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में बातापुल चौक के समीप सडक़ हादसे में पुलिस के एक कर्मी की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। लोगों ने घायल पुलिस कर्मी को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र स्व. अमरजीत निवासी धुतनपुर के रूप में हुई है। मृतक नाहन पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर तैनात था । दुर्घटना की सुचना मिलते ही पांवटा थाना प्रभारी अशोक चौहान अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे वह जांच में जुट गए है। एसडीपीओ पांवटा आईपीएस अदिति सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ड्राइवर की तलाश में जगह-जगह नाकाबंदी लगा दी है।
