Himachal PradeshPolitics

शिमला में केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का कैंडल मार्च आज

Spread the love

ट्राइबल टुडे न्यूज़
प्रदेश कांग्रेस सोमवार सायं पांच बजे रिज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अलोकतांत्रिक ढंग से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के विरोध में रोष प्रदर्शन करते हुए कैंडल मार्च करेगी। इस कैंडल मार्च में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, कांग्रेस विधायक और पार्टी नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी प्रमुखों पदाधिकारियो सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने को कहा है।
किमटा ने केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि वह एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनमत कांग्रेस के पास है और प्रदेश कभी भी यह सहन नही करेगा कि जनमत का किसी भी प्रकार से अपमान हो। मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत है।