Himachal PradeshPolitics

न जनता माफ करेगी, न गंगा मैया धो पाएगी बागियों के पाप : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

Spread the love

ट्राइबल टुडे न्यूज़
इंदौरा — सत्ता के चाह्वान कुछ लोगों ने राज्य सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया, लेकिन मेरे साथ आम जनता का समर्थन है। इसलिए मैं सभी चुनौतियों का सामना कर रहा हूं। यह बात सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदौरा में आयोजित जनसभा में जनता को संबोधित करते हुए कही। सीएम ने कहा कि बागी विधायक पंचकूला के पांच सितारा होटल में रुकने के बाद अब उत्तराखंड के ऋषिकेश चले गए हैं। उन्होंने कहा कि गंगा मैया भी उनके पाप नहीं धो पाएगी, क्योंकि इन लोगों ने जनता का भरोसा तोड़ दिया है। ऐसे विधायकों का जनता कभी साथ नहीं देगी। उन्होंने कहा कि छह विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट किया और वे लोग हमारी सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे थे, जिसमें वे सफल नहीं हुए। विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया है और सरकार पूरे पांच साल चलेगी।