लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सनी देओल के बहाने कंगना रनौत पर निशाना साधा, कहा…
ट्राइबल टुडे
गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सनी देओल के बहाने हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर मंडी से भाजपा प्रत्याशी एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर निशाना साधा।
श्री सिंह द्वारा अपलोड किए गए पत्र में सनी देओल ने बैठकों में शामिल होने और अन्य आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। कंगना को भाजपा ने मंडी से अपना प्रत्याशी निर्धारित किया है।
