Himachal PradeshMandiPolitics

मंडी में राजपरिवार की रही है धाक

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

पहले वीरभद्र सिंह, फिर प्रतिभा, अब विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस की पारंपरिक सीट से कैंडीडेट, संसदीय क्षेत्र में खूब चलता रहा है राजा फैक्टर
हिमाचल में हुए लोकसभा चुनाव हो या उपचुनाव वीरभद्र सिंह के नाम पर कांग्रेस को जीत दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही हंै। विधानसभा चुनाव में भी जमकर वीरभद्र सिंह के नाम का इस्तेमाल किया गया। यही नहीं बीते लोकसभा उपचुनाव में भी सांसद प्रतिभा सिंह को उनके नाम पर वोट पड़े। वहीं, अब राज परिवार का एक और पुत्र मंडी हॉट सीट से लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी रण में उतरने को तैयार है।
वहीं, इस मंडी सीट पर लोकसभा चुनाव में राजपरिवार से संबंध रखने वाले सदस्यों का अधिक बोलबाला रहा है। जहां भाजपा ने कई नए चेहरों पर दाव खेला, जिसमें कुछ जीते और कुछ हारे। कांग्रेस भी जानती है कि आज भी वीरभद्र सिंह के नाम पर लोग वोट करने से पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि वीरभद्र सिंह के गुजर जाने के कुछ समय बाद कांग्रेस के पोस्टर से वीरभद्र सिंह की तस्वीर गायब हुई थी। तब उस दौरान उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनकी तस्वीर लोगों के दिलों में हमेशा रहेगी। एचडीएम
आसान नहीं है भाजपा की राह
राजनीति में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की भूमिका को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। पक्ष-विपक्ष दोनों ही वीरभद्र सिंह के सियासी कद से भलीभांति परिचित हैं। कांग्रेस हाईकमान ने भी एक बार फिर वीरभद्र सिंह के ही परिवार के सदस्य उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह के हाथों लोकसभा मंडी हॉट सीट पर विश्वास जताते हुए उन्हें भाजपा प्रत्याशी वालीवुड अभीनेत्री के सामने उतारा है।