Himachal Pradesh

केवाईसी करने को आने वाली कॉल से रहें सावधान

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं ठग, फर्जी लिंक डाउनलोड करवाकर लूट रहे पैसा
साइबर ठग आए दिन लोगों को लूटने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। शातिर कस्टमर को कॉल करके पहले गुमराह करते हैं और फिर बड़ी सफाई से उसी कस्टमर से उसका बैंक अकाउंट खाली करवा लेते हैं। पछले कुछ महीनों से डिजिटल बैंकिग के नाम बैंक अकाउंट से रुपए लूटने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। निश्चिंत रहिए, आपकी पूरी सहायता की जाएगी, असुविधा के लिए खेद है, आपने अकसर ऐसे शब्द कस्टमर केयर से फोन पर बातचीत के दौरान जरूर सुने होंगे, लेकिन कस्टमर केयर के रूप में साइबर ठग आपके बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं। साइबर ठगों ने लूट का नया तरीका निकाला है। शातिर लोगों को फेक कॉल कर ठगी का शिकार बना रहे हैं। शातिर केवाईसी के लिए कुछ फर्जी लिंक्स भेज कर लिंक डाउनलोड करावाकर लोगों को लूट रहे है।
केवाईसी अपडेट के नाम पर फोन आता है और बस चंद मिनटों में लोग शातिरों की बातों में आ जाते हैं और उसके भेजे फर्जी लिंक्स पर क्लिक करके अपनी डिटेल शेयर करते ही शातिर बैंक खाते से राशि निकाल लेते हैं। शातिर केवाईसी, सोशल नेटवर्किंग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड व फेक पोर्टल बनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। साइबर ठगों से बचने के लिए साइबर सेल एडवाइजरी जारी की है। डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला का कहना है कि अज्ञात फोन कॉल का उत्तर न दें या संदिग्ध यूआरएल और लिंक पर क्लिक न करें। किसी व्यक्ति से या फोन पर कॉल पर अपनी निजी जानकारी और ओटीपी शेयर न करें। सुरक्षा युक्तियों के बारे में जानने के लिए सोशल मीडिया पर साइबर दोस्त पर फॉलो करें। इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर डिवीजन के नंबर 011-23438207 और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी संपर्क कर सकते है