मुख्य सचिव ने पांगी में की अधिकारियों के साथ बैठक, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा
संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,
प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पांगी का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल सहित सभी विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।
हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पांगी का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल सहित सभी विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। आवासीय आयुक्त ने मुख्य सचिव को घाटी में विकास और कानून व्यवस्था से संबंधित विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में घाटी में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत प्रणाली, नेट कनेक्टिविटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
मुख्य सचिव ने लोकसभा निर्वाचन 2024 से संबंधित सभी तैयारियों की जानकारी भी ली। उन्होंने घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गांव हिलु तवान का दौरा भी किया। जहां पर गांव के लोगों ने उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस दौरान प्रधानाचार्य आरकेएमवी कॉलेज शिमला डॉ. अनुरिता सक्सेना, उपमंडलाधिकारी (ना) पांगी रमन घरसंगी, तहसीलदार पांगी शांता कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
