भारतीयों को रंग के आधार पर बांटना बर्दाश्त नहीं
कांग्रेस के सैम पित्रोदा के बयान पर कांगड़ा-चंबा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने चेताया
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
शहजादे के अमरीका में रहने वाले अंकल की टिप्पणी नस्ली है और देशवासी त्वचा के रंग को लेकर अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये शब्द भाजपा प्रत्याशी डा. राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहे। राजीव भारद्वाज कांग्रेस के सैम पित्रोदा के बयान चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं, पर बेहद गुस्से में दिखे। उन्होंने कहा कि शहजादे को त्वचा के रंग के इस खेल की अनुमति किसने दी, इसका जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि पित्रोदा ने पिछले दिनों भी भारत में अमरीका की तर्ज पर विरासत टैक्स की पैरवी कर कांग्रेस की खूब किरकिरी करवाई थी। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में कहा था। हम 75 साल से बहुत सुखद माहौल में रह रहे हैं, जहां कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें, तो लोग साथ-साथ रह रहे हैं। पित्रोदा ने इंटरनेट मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित इस इंटरव्यू में कहा कि हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं।
जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब और उत्तर के लोग गोरों जैसे दिखते हैं, जबकि दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी भाई-बहन हैं। भारत में अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग है, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। पित्रोदा की इस टिप्पणी पर राजीव भारद्वाज की अगवाई में भाजपा ने चौतरफा हमला बोला। श्री भारद्वाज ने कहा कि शहजादे के मार्गदर्शक अंकल ने बड़ा राज खोला है। पित्रोदा ने बताया कि जिनकी त्वचा का रंग काला है, वे सभी अफ्रीका के रहने वाले हैं। पित्रोदा की यह टिप्पणी नस्ली है। देशवासी त्वचा के रंग को लेकर अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। राजीव भारद्वाज ने कहा कि शहजादे के दार्शनिक ने इतनी बड़ी गाली दे दी, जिससे उन्हें बेहद गुस्सा आ गया।
