पंजाब को झटका, चोट के चलते बीच में छोड़ा आईपीएल
संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,
इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन ने टी-20 वल्र्ड कप से पहले घुटने की चोट से उबरने के लिए आईपीएल को जल्दी छोडऩे का फैसला किया है। लिविंगस्टोन को अपने करियर में मांसपेशियों से संबंधित कई चोटों का सामना करना पड़ा है और यहां तक कि मौजूदा टूर्नामेंट के दौरान भी, इंग्लिश क्रिकेटर चोट के कारण कुछ मैच से बाहर रहे थे। पीबीकेएस को जल्दी छोडऩे के अपने फैसले का खुलासा करते हुए, लिविंगस्टोन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घुटने की चोट के साथ से जुड़ी अपडेट दी और पूरे सीजन के दौरान सभी को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
लियाम ने यह भी उल्लेख किया कि यह उनके लिए एक कठिन अभियान था, क्योंकि पंजाब इस समय तालिका में सबसे नीचे है, लेकिन उन्हें आईपीएल में खेलने में मजा आया।
वतन लौटे बटलर
आईपीएल के बीच राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर आई है। उसके ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर आईपीएल में आगे नहीं खेल पाएंगे। बटलर लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में इंग्लैंड की टीम के कप्तान हैं। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए अपने देश वापस लौटना पड़ा है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चार टी20 मैचों की सीरीज 22 मई को शुरू होगी।
