Himachal PradeshPolitics

हिमाचल इलेक्शन मैदान में बचे 62 प्रत्याशी

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

लोकसभा के तीन, विधानसभा उपचुनाव के चार उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन
हिमाचल में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में नाम वापसी के दिन कुल सात उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया और अब 62 प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं। शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के तीन और विधानसभा चुनाव के चार प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं और अब चार संसदीय सीटों के लिए 37 और छह विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार शाम को दी। उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र शिमला से दो, कांगड़ा से एक नामांकन वापस लिया गया है, जबकि हमीरपुर और मंडी से कोई भी नामांकन वापसी नहीं हुई। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के लिए सुजानपुर और गगरेट से दो-दो, जबकि धर्मशाला, लाहुल-स्पीति, कुटलैहड़ तथा बड़सर से कोई भी नामांकन वापस नहीं हुआ। कांगड़ा संसदीय सीट से अब राजीव भारद्वाज (भाजपा), अचल सिंह (निर्दलीय), आनंद शर्मा (कांग्रेस), नारायण सिंह डोगरा (हिमाचल जनता पार्टी), रेखा रानी (बहुजन समाज पार्टी), केहर सिंह (निर्दलीय), भुवनेश कुमार (राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी), जीवन कुमार (अखिल भारतीय परिवार पार्टी), देव राज (राष्ट्रीय समाज दल) तथा एडवोकेट संजय शर्मा (निर्दलीय) नामांकन वापसी के बाद अब मैदान में हैं।
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक पार्टी के प्रत्याशी संजीव गुलेरियां ने अपना नाम वापस लिया है। इस प्रकार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से 10 उम्मीदवार अब मैदान में हैं। उधर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से रमेश चंद सारथी (निर्दलीय), हेम राज (बहुजन समाज पार्टी), गोपी चंद (निर्दलीय), गरीब दास कटोच (निर्दलीय) और अरुण अंकेश स्याल (एकम स्नातन भारत दल), सतपाल सिंह रायजादा