Himachal PradeshUna

ऊना का पारा 43 डिग्री पारा

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज, चिलचिलाती धूप से लोग परेशान
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया और प्रदेश के चार शहरों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सबसे ज्यादा गर्म ऊना रहा, जहां तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा हमीरपुर के नेरी का पारा 43.1 डिग्री, धौलाकुआ और बिलासपुर का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल आया है। प्रदेश के 10 अन्य शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। सुंदरनगर का 38.8 डिग्री, भुंतर 35.6, नाहन 36.4, सोलन 36, कांगड़ा 38.6, मंडी 37.6, हमीरपुर 36, चंबा 36.8, बरठी 39.6 और बजोरा का 36.5 डिग्री पहुंच गया है। शिमला का तापमान नॉर्मल से 4.4 डिग्री अधिक के उछाल के साथ 29.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बिलासपुर के तापमान में नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 5.3 डिग्री का उछाल आया है।
मनाली का तापमान भी नॉर्मल से 2.5 डिग्री के उछाल के साथ 27.5 डिग्री हो गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। खासकर दिन के वक्त लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने मैदानी भागों में 23 मई तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में तापमान और बढऩे के आसार हैं। कुछ उच्च पर्वतीय स्थानों पर 21 मई तक मौसम बिगडऩे का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, मध्य पर्वतीय एक-दो स्थानों पर भी 19 मई तक मौसम खराब रह सकता है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह मौसम गर्म रहने वाला है। पूरे प्रदेश में पारा बढ़ेगा। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा गर्मी होगी।