chambaHimachal Pradesh

महंगा पड़ा बिना रेट लिस्ट सब्जी बेचना, 24 विक्रेताओं को 10,800 रुपये जुर्माना

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

चंबा। शहर में बिना रेट लिस्ट सब्जी बेचना विक्रेताओं को भारी पड़ गया है। एसडीएम कोर्ट की ओर से इन सब्जी विक्रेताओं को 10,800 रुपये जुर्माना लगाया है।

हाल ही में इन दुकानदारों की पेशी एसडीएम कोर्ट में लगी। यहां निर्धारित मापदंडों के तहत दुकानदारों को जुर्माना किया गया। प्रति सब्जी विक्रेता साढ़े चार सौ रुपये जुर्माना किया गया है। प्रशासन की ओर से इस तरह की कार्रवाई करने का मकसद ग्राहकों को चूना लगने से बचाना है।
जानकारी के अनुसार गत माह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा की टीम ने शहर के मुख्य बाजार में औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम ने इरावती, मुख्य सब्जी मंडी सहित अन्य स्थानों पर दबिश दी थी। करीब 24 दुकानदार बिना रेट लिस्ट के ही सब्जी बेच रहे थे और ग्राहकों से मुंह मांगा दाम वसूल रहे थे। बहरहाल, विभाग ने इन दुकानदारों की सूची तैयार की और नोटिस जारी कर जवाब मांगा। जवाब आने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने यह मामले एसडीएम कोर्ट में भेजे। यहां अब दुकानदारों को जुर्माना किया गया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि दोबारा बिना रेट लिस्ट के सब्जी नहीं बेचें। अगर दोबारा ऐसा करते हुए पाए जाते है ओर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उधर, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने बताया कि 24 दुकानदारों को दस हजार आठ सौ रुपये जुर्माना किया गया है। कहा कि भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।