Himachal PradeshKangra

हिमाचल के नूरपुर में पकड़ी 12 किलो चरस

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है।
जिला पुलिस नूरपुर ने डोल में 12 किलोग्राम चरस की खेप पकड़ी है। जानकारी अनुसार पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी कि ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली तो 12 किलो 156 ग्राम चरस बरामद हुई।७
पुलिस ने कार चालक रमेश कुमार निवासी मंडी के खिलाफ केस दर्ज कर चरस व ऑल्टो कार को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने डोल में नाकाबंदी के दौरान रमेश कुमार निवासी मंडी से 12किलो 156 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार व चरस को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। खेप कहां से लाई गई है और किसको सप्लाई की जानी थी, इसका पता लगाया जाएगा।