Himachal PradeshPolitics

मुख्यमंत्री सुक्खू की चुनाव आयोग से शिकायत

Spread the love

भाजपा ने एनएसयूआई का पटका पहनकर वोट करने पर उठाया सवाल

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
शिमला — भाजपा ने वोटिंग के दिन भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की शिकायत चुनाव आयोग को की है। मीडिया प्रभारी करण नंदा की ओर से यह शिकायत की गई है। इसमें कहा गया है कि शनिवार को मुख्यमंत्री ने अपने चुनाव क्षेत्र नादौन में वोटिंग करते समय एनएसयूआई का पटका गले में पहना था। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
इसके फोटो भी शिकायत के साथ अटैच किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीसी हमीरपुर से इस बारे में आज शाम 5:00 तक रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले अपने चुनाव क्षेत्र नादौन में वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में मतदान वोट का महत्व बरकरार रखने के लिए भी है। यदि कोई विधायक अपना वोट ही बेच दे तो भविष्य में वोट की वैल्यू क्या रहेगी? यह चुनाव ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए है।