प्रदेश के लोगों ने नकार दी कांग्रेस की झूठी गारंटियां
सराज में बोले नेता प्रतिपक्ष, चुनावों में सिर्फ वोट पाने के लिए की गई थीं घोषणाएं
मातृ शक्ति ने भाजपा को वोट देकर प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर जताया भरोसा
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
हिमाचल प्रदेश की जनता ने वोट के माध्यम से कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों की हवा निकाल दी है, जबकि नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने कांग्रेस को हराकर बता दिया है कि वे कांग्रेस पार्टी की झूठी गारंटियों में नहीं फं सने वाले है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली इस सरकार ने चुनावों से पूर्व और चुनाव के दौरान झूठ बोलकर मात्र वोट हासिल करने की मंशा से माताओं और बहनों को हर माह 1500 देने के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदेश की बुद्धिजीवी महिला मतदाताओं ने उसे नकार दिया। मातृ शक्ति ने बता दिया कि सिफऱ् चुनावी लाभ के लिए ऐसे प्रलोभन किसी काम नहीं आने वाले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज के थुनाग में कहा कि यह जीत सामान्य नहीं है। अब लोकसभा चुनाव में मिली शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस के नेता तरह तरह की बातें कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री सिफऱ् अपनी सरकार बचाने तक सीमित रहे।
वे अपने घर में भी कांग्रेस प्रत्याशी को लीड नहीं दिला पाए, जबकि दावे सभी सीटें जीतने के कर रहे थे। उन्होंने सराज के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि तीन वर्षों से अपना सांसद न होने के कारण केंद्र से मिलने वाली सहायता से आप वंचित रहे, लेकिन अब आपने अपनी सांसद जिताकर दिल्ली भेजी है। निश्चित रूप से अब यह कमी भी दूर होगी। कांग्रेस ने बीच चुनाव में महिलाओं को 1500 रुपए के लिए लाइनों में लगकर फार्म भरने को मजबूर किया लेकिन इनके झूठे बादे सब जानते है ये बोट लेने के लिए हमेशा झूठ बोलते है अगर सभी महिलाओ को देने ही थे तो पहली केबिनेट बैठक मे दे देते
