chambaHimachal Pradesh

कोटी सहित आसपास के इलाकों में कल बिजली बंद

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

चंबा। विद्युत उपमंडल कोटी 33/11 केवी के पुराने उपकरणों की मरम्मत के चलते 11 जून को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बोर्ड के सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि लोकल फीडर कल्हेल, पुखरी, मसरूंड और सुंडला के अधीन आते एरिया कोटी, चकलू, कियाणी, राजनगर, बड़ोह, चंडी, लड़ोग, घट्टा के आस-पास क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। कहा कि यह कार्य मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है