आचार संहिता से रुकी पूर्व सैनिकों की भर्ती
जून-जुलाई महीने तक चलने वाली प्रमाणपत्रों की जांच पर लगी रोक
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
आदर्श चुनाव आचार संहिता हमीरपुर में लगने के उपरांत प्रदेश के हजारों पूर्व सैनिकों की नौकरी के लिए की जाने वाली प्रमाणपत्रों की जांच पर रोक लग गई है। लगभग एक हजार से अधिक पद भरने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही स्थगित हो गई है। आचार संहिता हटने के उपरांत इस प्रक्रिया को पुन: शुरू किया जा सकेगा। वर्तमान में इसका शेड्यूल ही तय हो पाया था। लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के चलते लगी आदर्श चुनाव आचार संहिता हाल ही में छह जून को समाप्त हुई थी। महज चार दिन के उपरांत 38-हमीरपुर विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही चुनाव आचार संहिता फिर से हमीरपुर जिला में लागू हो गई है। 18 जून से शुरू होने वाली नौकरी के लिए प्रदेश के हजारों पूर्व सैनिकों की प्रमाणपत्रों की जांच प्रक्रिया को भी रोक दिया गया है। बता दें कि पूर्व में चुनाव आचार संहिता हटने के बाद पूर्व सैनिक कल्याण निदेशालय ने नौकरी के लिए योग्य पूर्व सैनिकों का पैनल बनाने की तैयारी कर ली थी।
एससी कैटेगरी के लिए अकाउंटेंट, अकाउंटेंट-कम मेडिकल आरओ डिपुटी, जूनियर अकाउंटेंट , सीनियर असिस्टेंट, जूनियर ऑडिटर, ऑडिटर (पंचायत) के पदों पर प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन 18 जून, 2014, साथ ही जेओए (एसीसीटी) सभी वर्ग के लिए डाक्युमेंटेशन 18 जून को ही होगी। डाटा एंटी आप्रेटर, असिस्टेंट ऑक्शन रिकार्डर का साक्षात्कार 21 जून, पीओन/ चौकीदार, बेल्डर के लिए इंटरव्यू 28 जून को आयोजित किया जाना था। पंचकर्मा मसाजर महिला, पंचकर्मा मसाजर पुरुष के साक्षात्कार दो जुलाई 2024 को होने थे। कंसल्टेंट, ब्लॉक प्रोग्रामर मैनेजर, डिस्ट्रिक एडमिनिस्ट्रिेटिव कम प्रोग्राम असिस्टेंट, इंस्ट्रक्टर फार हायरिंग इंपेरेड चिल्ड्रन के इंटरव्यू पांच जुलाई सहित अन्य पदों पर तिथियां घोषित की गई थीं।
