National

अब फास्टैग रिचार्ज के नाम पर ठगी, मोबाइल पर लिंक भेज रहे शातिर

Spread the love

साइबर ठगों से बचने को शिमला साइबर सैल ने जारी की एडवाइजरी
बार-बार जागरूक करने के बाद भी झांसे में आ रहे लोग

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे ,

फास्टैग रिचार्ज ऐप साइबर ठगों के लिए ठगी का हथियार बन गई है। अभी तक साइबर ठग लोगों को केवाईसी, आधार से पैन लिंक और बिजली बिल के नाम पर ठग रहे थे, लेकिन उन्होंने अपना तरीका बदलते हुए फास्टैग रिचार्ज का झांसा देकर ठगी शुरू कर दी है। ऐसे पुलिस ने किसी के कहने पर फोन में एप्प डाउनलोड न करने एवं सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है।
देश के शहरों में टोल पर फास्टैग सुविधा शुरू की गई है। फास्टैग रिचार्ज साइबर ठगों के लिए अवसर बन गई है। साइबर ठग लोगों को फास्टैग रिचार्ज के नाम पर ऐप डाउनलोड करने का झांसा दे रहे हैं। साइबर एक्सपट्र्स के अनुसार फास्टैग रिचार्ज के लिए ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। ऐसी फोन कॉल और ठगों से सावधान रहने की जरूरत है। साइबर ठग मोबाइल पर मैसेज के जरिए एक लिंक भेजते हैं। जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करके ऐप डाउनलोड करने को कहते हैं। ऐसा करने से मोबाइल में मौजूद ई-वॉलेट और मैसेजिंग ऐप की जानकारी साइबर ठगों के पास चली जाती है और वे आसानी से आप का मोबाइल वॉलेट और मैसेजिंग ऐप का क्लोन अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लेते हैं। इसके बाद ठग ऐप के जरिए खाते से राशि उड़ा लेते हैं।
अनजान मैसेज और लिंक पर क्लिक न करें
डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला का कहना है कि किसी भी अनजान व्यक्ति की तरफ मैसेज या लिंक आने पर सतर्क हो जाएं। उस पर क्लिक करते ही आपका फोन हैक हो सकता है। मोबाइल का प्रलोभन या अन्य व्यक्ति द्वारा भेजे गए मैसेज पर क्लिक करने से ठगी का शिकार हो सकते हैं। किसी के कहने पर मोबाइल में कोई भी ऐप डाउनलोड न करें।