गरोला में सम्मानित की गई उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रबंधन समितियां
गरोला में सम्मानित की गई उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रबंधन समितियां
गरोला : आज दिनांक 08/03/2022 को शिक्षा खंड गरोला के तहत समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट स्कूल प्रवंधन समिति सम्मान समारोह का आयोजन बीआरसीसी कार्यालय में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एवम ज़िला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान चम्बा श्री राजेश शर्मा ने की । इस अवसर पर समुदायक जागरूकता अभियान के अंतर्गत नई शिक्षा नीति 2020, नशा मुक्त भारत अभियान , स्कूल प्रबंधन समिति के कार्य, शक्तियों, अधिकारों ओर कर्तव्यों के बारे में भी समुदाय के लोगो को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में दीपिका ठाकुर प्रवक्ता व अंबिया राम प्रधानाचार्य ने स्रोत व्यक्ति के रुप में कार्य किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चन्होता की SMC को 5000/ रुपए की राशि सहित ट्रॉफी व प्रशस्ती पत्र प्रदान कर प्रथम पुरुष्कार से नवाजा गया , उच्च पाठशालों में राजकीय उच्च पाठशाला सांह को 5000/रुपए की राशि सहित ट्रॉफी व प्रशस्ती पत्र प्रदान कर प्रथम पुरुष्कार से नवाजा गया , जबकि माध्यमिक पाठशालों में राजकीय माध्यमिक पाठशाला स्वाई को 5100/रुपए की राशि सहित ट्रॉफी व प्रशस्ती पत्र प्रदान कर प्रथम पुरुष्कार से नवाजा गया , द्वितीय स्थान पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला कुलेठ को 3100/ की राशि तथा तृतीय स्थान पर रही राजकीय माध्यमिक पाठशाला तियारी को 2100/रुपए की राशि सहित ट्रॉफी व प्रशस्ती पत्र प्रदान किए गए।
अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेश शर्मा ने सभी प्रथम द्वितीय ओर त्रितय स्थान हासिल करने वाली SMC को बधाई दी। उन्होने उपस्थित लोगों को स्कूलों के सुदृढ़ीकरण व शिक्षा में गुणवता लाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया । उन्होने समुदाय से अपील की कि वो अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में पढाएं । इस अवसर पर खंड परियोजन अधिकारी जगपाल चौहान ने भी अपने विचार रखे। अंत में बीआरसीसी गरोला सुशील कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी SMC चेयरमैन,मेंबर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,PRI मेंबर्स का धन्यवाद किया ।
