Himachal PradeshPolitics

कांग्रेस ने उतारी मंत्रियों-विधायकों की टीम

Spread the love

सीएम के साथ हुई बैठक के बाद लिया फैसला, उपचुनाव के लिए पंचायत स्तर पर मोर्चेबंदी की तैयारी

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव में किलेबंदी शुरू कर दी है। मंत्रियों विधायकों समेत संगठन के उच्च पदाधिकारी उपचुनाव में मोर्चा संभालने वाले हैं। कांग्रेस ने पंचायत स्तर पर तीन से चार नेताओं को तैनात कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि सभी नियुक्तियां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हुई बैठक के बाद की गई हैं। तमाम पदाधिकारियों को जल्द ही चुनाव की जिम्मेदारी संभालने और मैदान में डटने के आदेश दे दिए हैं। कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने बताया कि हर्षवर्धन चौहान, सुंदर ठाकुर, अजय सोलंकी और केहर सिंह खाची को बघेरी, खिल्लिया, घोलुबाई करसोली, गुलुवाला बैरच, मस्तानपुर, बरुणा जोगा, जगतारपुर, कश्मीरपुर, रिया, पिंजौरा, बगलिहार और नवारगांव में चुनाव समन्वय का दायित्व सौंपा गया है। रोहित ठाकुर, किरनेश जंग, कौल सिंह ठाकुर को भागपुर, रेढू उपरला, गोलिजमाला, दभोटा, माजरा, भाटियां, डांग ढांग बिचली और प्लासी कलां में चुनाव समन्वय का जिम्मा सौंपा है। राम कुमार चौधरी, गंगूराम मुसाफिर, विनोद सुल्तानपुरी और नासिर रावत को मंझोली, प्लासी, कलां साउथ क्षेत्र, गंगूवाल, राजपुरा, रदयाली, किरपालपुर, खेड़ा, बरियां और बवासनी का दायित्व सौंपा गया है।

डा. धनीराम शांडिल, सुरेंद्र चौहान और हरीश जनारथा को नालागढ़ नगर परिषद के वार्ड एक से नौ तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी मंत्री वक्रमादित्य सिंह, संजय अवस्थी, आदर्श सूद, शिव कुमार को रामशहर, बहेड़ी, धर्मणां, छड़ोग, मितियां, पोली डे खल्ला और कोइड़ी का दायित्व सौंपा गया है। विक्रमादित्य सिंह, संजय अवस्थी, मोहन लाल ब्राक्टा और कुलदीप सिंह राठौर को नंड, जागनी, लुन्स, जुखरी, गाडिय़ाच, बहा, कुंडुलु, सरूर और रतवाड़ी का जिम्मा भी सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रमेश चौहान को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूरे चुनाव प्रचार प्रसार का समन्वयक नियुक्त किया गया है।