Himachal PradeshShimla

शिमला ठियोग नवोदय स्कूल में रैगिंग, होस्टल में जाकर पीटा

Spread the love

12वीं के छात्रों ने दसवीं कक्षा वालों को होस्टल में जाकर पीटा

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
शिमला जिला के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में सीनियर स्टूडेंट द्वारा जूनियर की रैगिंग और मारपीट का मामले सामने आया है। मारपीट में पांच बच्चों के कान, आंख और मुंह पर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक तीन जुलाई की रात करीब 11 बजे 12वीं कक्षा में पढऩे वाले पांच छात्र होस्टल में 10वीं क्लास के छात्रों के रूम में गए और उन्हें कपड़े धोने के लिए कहा। 10वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने जब कपड़े धोने से इनकार कर दिया, तो सीनियरों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। पांच मिनट में प्रिंसीपल ने खुद होस्टल पहुंचकर लड़ाई को रुकवाया।
नवोदय विद्यालय में घटी इस घटना को लेकर उपमंडलाधिकारी नागरिक मुकेश शर्मा ने बताया कि विद्यालय में हुई घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय जाकर पूरी जानकारी ली गई है। दोषी पांच छात्रों को 15 दिन के लिए सस्पेंड किया गया है। स्कूल प्रबंधन को इस मामले में उचित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, विद्यालय की प्रधानाचार्र्य संजीता शौनिक ने कहा कि उन्होंने स्वयं होस्टल पहुंचकर लड़ाई को रुकवाया है। विद्यालय में हुई इस घटना को लेकर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा और वार्डन पर भी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन तथा अभिभावकों से भी बातचीत की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो पाएं, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।