Himachal Pradesh

Cryptocurrency : विदेश भाग रहा था क्रिप्टो का मास्टर माइंड

Spread the love

हिमाचल पुलिस की एस ने कोलकात्ता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, बैंकॉक निकलने की फिराक में था शातिर

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

क्रिप्टो करंसी ठगी के मास्टर माइंड मिलन गर्ग बैंकॉक भागने की फिराक में था। इससे पहले की हिमाचल पुलिस की एसआईटी ने मिलन गर्ग कोलकात्ता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। क्रिप्टो करंसी ठगी मामले की जांच के लिए आईजी अभिषेक दुल्लर की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है। आईजी अभिषेक दुल्लर सीबीआई में अहम पद पर सेवाएं देने के बाद हिमाचल वापस लौटे हैं। सीबीआई के अनुभव के बाद अब वह क्रिप्टो कंरसी ठगी के आरोपियों को बारी-बारी करके सलाखों के पीछे पहुंचा रहे हैं।

क्रिप्टो करंसी ठगी का मास्टर माइंड मिलन गर्ग कुछ दिनों पहले दुबई से घर वापस लौटा था। इसके बाद बैंकॉक भागने की फिराक में था। पुलिस की एसआईटी ने आरोपी पर पैनी निगाह रखे हुए थी। मास्टर माइंड बैंकॉक भागने की फिराक में था, जैसे ही आरोपी मिलन गर्ग कोलकात्ता के एयरपोर्ट पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। क्रिप्टो ठगोंं ने प्रदेश में करीब एक लाख से अधिक लोगों को ठगा है। -एचडीएम

मुख्य आरोपी सुभाष का सारा काम देखता था मिलन गर्ग

क्रिप्टो करंसी ठगी मामले का मास्टर माइंड मिलन गर्ग मुख्य आरोपी सुभाष का सारा काम देखता था। नेटवर्किंग से लेकर बेवसाइट और बाकी का ऑनलाइन काम गर्ग ही संभालता था। क्रिप्टो करंसी ठगी मामले का मास्टर माइंड उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में लोगों से करोड़ों रुपए ठगने के बाद मिलन गर्ग भी दुबई चला गया था, लेकिन पुलिस आरोपी पर नजर रखे हुए थी।

आरोपी का मोबाइल खंगाल रही पुलिस

पुलिस आरोपी का मोबाइल कब्जे में लेकर व्हाट्सऐप चैट सहित अन्य जानकारी जुटा रही है, जिसके बाद क्रिप्टो ठगी मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस की एसआईटी पता लगा रही है कि क्रिप्टो करंसी ठगी के मास्टर माइंड मिलन गर्ग के तार कहां-कहां जुड़े हैं। मिलन गर्ग के जरिए पुलिस टीम मेन आरोपी सुभाष का भी पता लगाएगी।

विदेश भागने से पहले पुलिस ने दबोचा

आईजी अभिषेक दुल्लर का कहना है कि पुलिस की क्रिप्टो करंसी के मास्टर माइंड मिलन गर्ग से पूछताछ जारी है। आरोपी बैंकॉक भागने की फिराक में था। इससे पहले उसे कोलकात्ता एयरपोर्ट से एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।