पीजी काउंसिलिंग के लिए इस डेट तक जमा करवाएं फीस
एचपीयू ने जारी की विभिन्न कोर्सेज की मेरिट लिस्ट
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से एमकॉम की नॉन सब्सिडाइजड सीटों के लिए 22 जुलाई को काउंसिलिंग होगी। इसमें उन छात्रों को मौका मिलेगा, जिनके अंक 40 फीसदी से ऊपर हैं। इसकी जानकारी एचपीयू की वेबसाइट पर डाल दी गई है। काउंसिलिंग सुबह दस से दोपहर दो बजे तक चलेगी। छात्रों को इस दिन अपने सभी ओरिजनल सर्टिफिकेट लाने होंगे। इसके साथ ही एचपीयू की ओर से एमए संस्कृत के लिए नए सेशन की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। चयनित छात्र मेरिट लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
इसके साथ ही 23 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं। इसके साथ ही एचपीयू की ओर से हिंदी विभाग की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इसमें इस साल की कटऑफ 89 अंक है। इसके साथ ही एमजेएमसी और एमए ज्योग्राफी की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। एमजेएमसी में इस बार 27 छात्रों का चयन हुआ है। 22 जुलाई तक सभी चयनित छात्रों को इसके लिए फीस चुकानी होगी।
