Himachal Pradesh

पहली बार निर्वाचित विधायकों को मिलेगी ट्रेनिंग

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

विधानसभा में पहली बार निर्वाचित सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम बार निर्वाचित 26 विधानसभा सदस्यों के लिए 23 जुलाई को सुबह 11 बजे से पांच बजे के मध्य उदबोधन और प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भरमौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डा. जनक राज, चंबा विधान से नीरज नैय्यर, डलहौजी से डीएस ठाकुर, नूरपुर से रणवीर सिंह (निक्का), इंदौरा से मलेंद्र राजन, देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर, नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरएस वाली, शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, लाहौल और स्पिति की विधायक अनुराधा राणा, मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, आनी के लोकेंदर कुमार, करसोग के विधायक दीप राज, दरंग विधान सभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, धर्मपुर विधान सभा के विधायक चंद्रशेखर, सरकाघाट विधान सभा के विधायक दलीप ठाकुर, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, हमीरपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा, बिलासपुर के त्रिलोक जम्वाल, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, कसौली के विनोद सुल्तानपुरी, नाहन विधान सभा के अजय सोलंकी, ठियोग के कुलदीप सिंह राठौर और शिमला विधान सभा क्षेत्र से विधायक हरीश जनारथा भी शामिल होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे।

कुलदीप पठानिया ने कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों को विधान सभा की कार्यप्रणाली तथा क्रिया कलापों से अवगत करवाया जाएगा। कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित इन सभी सदस्यों को सदन में भूमिका और विशेषाधिकार, प्रश्नकाल, सदन में चर्चा, विधायी कार्य और सदन की समितियों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों से अवगत करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त माननीय सदस्यों को मिलने वाली वित्तिय सुविधाओं तथा ई-विधान प्रणाली की भी जानकारी दी जाएगी। कहा कि देश की प्रथम विधान सभा है जहाँ ई विधान प्रणाली 4 अगस्त 2014 को लागू की गई थी। इसका अनुसरण 22 से ज्यादा राज्य विधान सभाएं कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश विधान सभा में सारा कार्य ऑन लाईन माध्यम से किया जाता है और सभी माननीय सदस्य अपने मोबाइल ऐप के माध्यम से सदन की कार्यवाही की जानकारी हासिल कर सकते हैं।