National

12वीं में फेल हुई गुजरात की लडक़ी के नीट में 705 मार्क्स

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

गुजरात में एक छात्रा ने कुछ ऐसा कमाल कर दिखाया है, जो सारे बच्चों को लिए मिसाल बन गया है। यहां नीट-यूजी परीक्षा में एक छात्रा ने 720 में से 705 अंक हासिल किए हैं। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि यह छात्र कक्षा 12वीं में फेल हो गई थी। नीट यूजी परीक्षा के नतीजों की घोषणा शनिवार को हुई थी। उसकी 12वीं की मार्कशीट के मुताबिक फिजिक्स में उसे 21 अंक मिले थे, जबकि केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 31 और 39 अंक आए थे। इसके अलावा अंग्रेजी में उसके केवल 59 अंक थे। कुल मिलकार उसे 700 में से 352 अंक मिले थे। रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल ने उसकी खराब परफॉर्मेंस के बारे में बात करने के लिए उसके माता-पिता को भी बुालाया था। उसके कोचिंग सेंटर ने बताया कि कक्षा 12 में रहते हुए उसने दो बार ड्रॉप आउट भी कर लिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक लडक़ी ने कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए एक कोचिंग सेंटर में रजिस्ट्रेशन करवाया था और स्कूल में वह केवल डमी छात्र के रूप में रजिसटर्ड थी। इसी बीच शनिवार को नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट देखकर स्कूल प्रशासन भी हैरान रह गया। जो लडक़ी कक्षा 12वीं में फेल हुई, उसे नीट यूजी परीक्षा में 720 में से 705 अंक मिले थे, जिससे वह गुजरात के टॉप परफॉर्मर में शामिल हो गई। नीट परक्षी में फिजिक्स में उसे 99.1 फीसदी माक्र्स मिले हैं। इसके अलावा 99.1 प्रतिशत मार्क केमिस्ट्री और बायोलॉजी में मिले हैं, जिससे उसकी कुल प्रतिशत 99.8 फीसदी हो गई है।