Tribal

चम्बा जोत सड़क मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त तीन की मौत दो घायल

Spread the love
चम्बा जोत सड़क मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त तीन की मौत दो घायल

जिला के तहत हुए एक दुखद हादसे में आज सुबह छे बजे हुए तीन लोगों की मौत हो गई। तो वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भर्ती कराया गया है। आरंभिक जानकारी के अनुसार साहू की तरफ से आ रही यह कार ओवड़ी के पास भटालवां मोड पर हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरी जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आरंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार पांच लोग साहू क्षेत्र के पलयुर के निवासी थे। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी सुल्तानपुर की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। हादसे के बाद पुलिस थाना सदर के प्रभारी एसएचओ सकीनी कपूर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में पल्युर क्षेत्र के लाल हुसैन, मोहम्मद रशिद तथा फतेह मोहम्मद की मौत हुई है जबकि चालक रमाऊल पुत्र उमरदीन तथा मिसर पुत्र लाल हुसैन घायल हुए हैं जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।