लूणा छतराड़ी सड़क मार्ग नही हुआ बहाल तो होगा चक्का
लंबे समय से बंद पड़े लूणा छतराड़ी मार्ग के बहाल न होने पर लोगों ने चक्का जाम करने की चेतावनी दे डाली है। ग्रामीणों ने कहा है कि जल्द सड़क यातायात के लिए नहीं खुलती है, तो यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बता दें कि छतराड़ी मार्ग 10 मार्च को कोढ़ला के पास भूस्खलन होने के कारण ठप्प पड़ गया । जिसके चलते तींन पंचायतों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कटा हुआ है। हालत यह है कि ग्रामीणो को पैदल सफर करना पड़ रहा है। वहीं रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति भी पीठ पर उठाकर करनी पड़ रही है। उधर, छतराड़ी गांव के एडवोकेट अविनाश शर्मा का कहना है कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र के गैर जनजातीय क्षेत्र की दो पंचायतें कूंर और छतराड़ी आती है। इन पंचायतों की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि सड़क लंबे समय से बंद पड़ी है और ऐसे में कोई बिमार पड़ जाता है तो उसको चंबा पहुंचाना भी मुशिकल हो जाएगा। उनका कहना है कि स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। लिहाजा जल्द सड़क बहाल न होने पर भरमौर एनएच पर स्थित लूणा में चक्का जाम करने की चेतावनी दे डाली है।
