chambaHimachal Pradesh

चंबा में आई बाढ़ बह गई कई गाडिय़ां

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

राजनगर — चंबा विकास खंड की ग्राम पंचायत रूपणी में गुरुवार अल सुबह बादल फटने से नाले में आई बाढ़ से 1100 मीटर तक सडक़ का नामोनिशान मिट गया। इसके साथ ही दर्जनों वाहन मलबे में दब गए। इसके साथ ही रूपणी माता मंदिर की सुरक्षा दीवार को भी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह बादल फटने से रिहायशी क्षेत्र के बीचोंबीच बहने वाला रूपणी नाला उफान पर आ गया। नाले के बढे जलस्तर के साथ 14 वाहन मलबे में दब गए। उधर, एसडीएम सदर अरुण शर्मा ने बताया कि नुकसान का जायजा ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि हलका पटवारी की ओर से रिपोर्ट भी सौंप दी गई है।