Himachal PradeshMandi

सुंदरनगर में बच्ची से दुष्कर्म, पांच महीने की गर्भवती

Spread the love

पुलिस ने दबोचा आरोपी मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत एक क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के पांच महीने की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चाइल्ड लाइन मंडी की शिकायत पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उपमंडल के एक युवक ने उसके घर पर पिछले एक वर्ष से रह रही नाबालिग के साथ कई बार शारिरिक संबंध स्थापित कर रहा था और इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई। पीडि़त किसी अन्य जिला से संबंध रखती है व इसके पिता की मृत्यु हो गई है और माता ने अन्य विवाह कर लिया है। नाबालिग और आरोपी की मुलाकात मणिकर्ण में कार्य के दौरान हुई थी। वही से आरोपी नाबालिग को अपने घर ले आया था और करीब एक वर्ष से उसे साथ रखा हुआ था।

नाबालिग के गर्भवती होने के शव के आधार पर इसकी सूचना किसी ने चाइल्ड लाइन मंडी को दी। चाइल्ड लाइन द्वारा नाबालिग को कब्जे में लेकर जब स्वस्थ प्रशिक्षण करवाया तो जांच में पांच महीने की गर्भवती होने का पता चला। चाइल्ड लाइन मंडी की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामले में जांच जारी है।