Himachal Pradesh

मलबे से मिले दो बच्चों के शव, 300 से अधिक लोग सर्च आपरेशन में जुटे

Spread the love

तेरंग राजबन में 300 से अधिक लोग सर्च आपरेशन में जुटे

दं्रग उपमंडल के तेरंग राजबन गांव में बादल फटने के बाद हुई तबाही और लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च आपरेशन दूसरे शुक्रवार को भी जारी रहा। सर्च आपरेशन में लगी टीम को दूसरे दिन मलबे में से दो बच्चों के शव मिले हैं। जिनकी पहचान नौ वर्षीय अमन पुत्र ज्ञान चंद निवासी राजबन और आठ वर्षीय आर्यन पुत्र खेम निवासी राजबन के रूप में की गई है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है, जबकि अभी भी पांच लोगों की तलाश जारी है। हादसे में लापता लोगों की तलाश के लिए अब प्रशासन ने ड्रोन एक्सपर्ट की दो टीम भी लगाई हैं। बता दें कि बुधवार की रात को बादल फटने के बाद एक नाले में आई भयंकर बाढ़ में तीन घर जमींदोज हो गए थे, जिसमें नौ लोग लापता हो गए थे।

गुरुवार को तीन लोगों के शव बरामद हुए थे,जबकि शुक्रवार को दो बच्चों के शव मिले हैं। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि तेरंग राजबन गांव में खोज अभियान युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक तीन माह और एक 11 साल की लड़कियों के अलावा तीन लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।

मृतकों के परिजनों को 25 25 हजार की राहत राशि

नायब तहसीलदार टिक्कन जोगिंद्र सिंह ने प्रशासन की ओर से हादसे में मारे गए तीन लोगों के परिजनों को फ ौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपए की कुल 75,000 की राहत राशि प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने 25 प्रभावितों को जिनके घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें राशन किट, मेडिकल किट और तिरपाल भी वितरित किए। उनके ठहरने की व्यवस्था गांव में ही खाली घर पर की गई है।