BharmourHimachal Pradesh

मणिमहेश यात्रा कुली और घोड़़ों का रेट तय

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश झील हिंदुओं और शिव भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है
हड़सर से धनछो के लिए 500 रुपए रहेंगे कुली के दाम, डल झील तक सवारी और सामान की अलग-अलग होंगी दरें

उपमंडलीय प्रशासन की ओर से मणिमहेश यात्रा के दौरान कुली, घोड़ेे व खच्चरों की दरें निर्धारित की गई हैं। यह जानकारी कार्यवाहक एडीएम कुलबीर सिंह राणा ने दी। उन्होंने बताया कि भरमौर से लेकर हड़सर, धनछो, सुंदरासी, गौरीकुंड और डल झील तक कुली, घोड़े व खच्चरों की सवारी और सामान की दरें अलग-अलग रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर कुली से 100 रुपए, घोड़े व खच्चर (सामान) के लिए 700 रुपए और घोड़ा व खच्चर (सवारी) के 700 रुपए लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हड़सर से धनछो के लिए कुली के दाम 500 रहेंगे, घोड़ा- खच्चर (सामान) के लिए 700 और घोड़ा -खच्चर (सवारी) के लिए 1100 प्रति सवारी रहेंगे।
इसी तरह हड़सर से सुंदरासी के लिए कुली के दाम 900, घोड़ा- खच्चर (सामान) के लिए 900, घोड़ा -खच्चर (सवारी) के लिए 1700, हड़सर से गौरीकुंड के लिए कुली के दाम 1100, घोड़ा- खच्चर (सामान) के लिए 1100, घोड़ा -खच्चर (सवारी) 2500, हड़सर से मणिमहेश डल झील के लिए कुली के दाम 1300, घोड़ा- खच्चर (सामान) के लिए 1300 ,घोड़ा -खच्चर (सवारी) 2800, धनछो से गौरीकुंड के लिए कुली के दाम 700, घोड़ा- खच्चर (सामान) के लिए 700, घोड़ा -खच्चर (सवारी) 1300, धनछो ़से मणिमहेश डल झील के लिए कुली के दाम 850, घोड़ा- खच्चर (सामान) के लिए 850, घोड़ा -खच्चर (सवारी) 1600, सुंदरासी से गौरीकुंड के लिए कुली के दाम 350, घोड़ा- खच्चर (सामान) के लिए 350, घोड़ा -खच्चर (सवारी) 800, सुंदरासी से मणिमहेश डल झील के लिए कुली के दाम 500, घोड़ा- खच्चर (सामान) के लिए 500, घोघ -खच्चर (सवारी) 950 और गौरीकुंड से मणिमहेश डल झील के लिए कुली के दाम 200,