सूर्यकुमार को केकेआर की कप्तानी का ऑफर
नई दिल्ली। भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव दुनिया के टॉप टी-20 खिलाडिय़ों में से एक हैं। सूर्या को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2025 से पहले केकेआर ने सूर्यकुमार को कप्तानी का ऑफर दिया गया है।
केकेआर सूर्यकुमार के लिए अपने वर्तमान कप्तान श्रेयस अय्यर को बदल सकता है, जिन्होंने आईपीएल 2024 में टीम को खिताब दिलाया था। देखने वाली बात ये होगी कि क्या सूर्या केकेआर में वापस जाना चाहते हैं या नहीं।
