chambaHimachal Pradesh

बग्गा बांध  के जलाशय  से 1 सितंबर को  रात्रि 11 बजे  से शुरू होगा सिल्ट फ्लशिंग का कार्य

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे चंबा, 

राष्ट्रीय जल विद्युत निगम  की विद्युत परियोजना चमेरा चरण दो  के  बग्गा   स्थित  जलाशय की  1 सितंबर को सिल्ट फ्लशिंग  की जाएगी । 

निगम के ग्रुप महा प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि बग्गा बांध  के जलाशय  से 1 सितंबर को रात्रि 11 बजे से  लेकर 2 सितंबर को सांय 6 बजे तक पानी का छोड़ा जाना प्रस्तावित है । सिल्ट फ्लशिंग का कार्य बांध के जलाशय में होने वाले अतिरिक्त प्रवाह पर निर्भर होगा।

उन्होंने बताया कि सिल्ट फ्लशिंग के दौरान  बांध  के   दरवाजे खोलकर पानी धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा जब तक नदी का फ्री फ्लो न आ जाए। इस दौरान  निचले क्षेत्र में पानी बढ़ने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि  इस दौरान  बग्गा बांध से  निचले क्षेत्रों में रह रहे रिहायशी इलाकों के लोगों की सुरक्षा की दृष्टिगत पानी छोड़ने से पूर्व सायरन-हूटर बजाने के अलावा संबंधित क्षेत्र में गाड़ी के द्वारा प्रचार भी किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में ग्राम पंचायत प्रधानों को व्हाट्सएप एवं एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।