National

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ED का बड़ा एक्शन

Spread the love

हुड्डा पर एक्शन, मनी लांड्रिंग केस में 834 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मेसर्स ईमार इंडिया लिमिटेड और एमजीएफ डिवेलपमेंट लिमिटेड सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग के एक मामले में 834 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। ये संपत्ति गुरुग्राम और दिल्ली के 20 गांवों में है। आरोप है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कंपनियों ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग (डीटीसीपी) के तत्कालीन डायरेक्टर त्रिलोक चंद गुप्ता के साथ मिलकर सस्ते दामों पर जमीन हथिया ली थी। इसकी वजह से न केवल लोगों को, बल्कि सरकार को भी नुकसान हुआ था।

हरियाणा चुनाव की तारीखों में नहीं होगा कोई बदलाव

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों में कोई बदलाव नहीं होगा। चुनाव आयोग के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। हरियाणा में पहले से निर्धारित पहली अक्तूबर को मतदान होगा और चार अक्तूबर को मतगणना होगी। भाजपा और इनेलो ने तारीख बदलने की मांग की थी। बता दें कि छुट्टियों का हवाला देते हुए भाजपा और इनेलो ने चुनाव आयोग को चि_ी लिखी थी।