CrimeHimachal PradeshSolan

Crime: सिरमौर के युवक ने सोलन में लगाया फंदा

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

सोलन शहर के वार्ड नंबर 2 में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वार्ड नंबर 2 की पार्षद सुषमा ने बताया कि सुबह करीब 7:&0 बजे एंबुलेंस आई थी, तो उन्हें लगा कि कोई बीमार है, लेकिन बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें पता लगा कि यहां पर एक युवक ने सुसाइड कर लिया है।

उन्होंने कहा कि यहां पर पहले सेवा निकेतन आश्रम हुआ करता था, जहां पर युवक रह रहा था। युवक सिरमौर के रहने वाला था। उन्होंने कहा कि कई बार आश्रम के लोगों से संपर्क किया गया कि जिन्हें भी यहां रूम दिया गया है, उनकी जांच की जाए। इसको लेकर वे पुलिस से भी बात करने ही वाले थे कि आज यह घटना घटित हो गई है।