अंडर 11, की जिला स्तरीय खिलाई गई शतरंज प्रतियोगिता, जिसमे छोटे छोटे बच्चों के खेलते हुए के सभी शॉट्स
बाइट, मुख्यातिथि की बाइट,
बाइट, अध्यक्ष जिला चंबा चेस चैंपियन अशोषियेष्ण की बाइट,
बाइट, टूर्नामेंट में जीते प्रतिभागियों बच्चों की बाइट,
नेक सिंह ठाकुर ट्राइबल टुडे
आज चंबा के पुराने डिग्री कॉलेज अखंडचंडी में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे जिले भर से करीब 59, बच्चों ने भाग लिया। आपको बता दे करवाई जा रही अंडर 11, की इस शतरंज प्रतियोगिता में कुछ एक बच्चे ऐसे भी मिले जोकि अपनी प्रतिभा का लोहा राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मनवा चुके है। इनमे वह बच्चे भी शामिल थे जोकि तीसरी और चौथी कक्षा में अभी भी अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए है। चंबा में शतरंज के जन्मदाता पंडित ऋषभ देव शर्मा के नाम से चलाई गई इस मेमोरियल का आज का टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इस टर्नामेनेट में मुख्यातिथि के रूप में चंबा के मेजर श्रीचंद नय्यर ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्यातिथि ने जीते हुए बच्चों को मोमेंटो और प्राइज मनी के इलावा मैडल भी दिए।
वाइस ओवर,
चंबा के अखंडचंडी पैलेस में खेल रहे यह छोटे छोटे बच्चे हर विधानसभा क्षेत्र से यहां पहुंचे हुए है। आपको बता दे, कि कई बच्चे राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को दर्शा चुके है। और यह पहला मौका है कि पंडित ऋषभ देव शर्मा के नाम से चलाई गई इस मेमोरियल के इस शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने दूरदराज क्षेत्र से 59, बच्चों ने भाग लिया और इनमें सबसे ज्यादा लड़कियों की गणना सबसे ज्यादा रही। इस प्रतियोगिता में पहला,दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाली इन युवा बच्चियों का कहना है कि उन्हें इस प्रतियोगिता में खेलकर बहुत ही अच्छा लगा है और भविष्य में वह अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए अपना और अपने देश का नाम ऊंचा करने चाहते है। इस जीत के लिए यह बच्चे अपने गुरु और अपने माता पिता को इसका श्रेय देते है।
वाइस ओवर,
इस मौके पर जिला चंबा चेस चैंपियन अशोषियेष्ण के अध्यक्ष संजीव सूरी ने हो रहे इस शतरंज प्रतियोगिता पर खुशी जतलाते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में जिले भर से 59, बच्चों ने भाग लिया और हमारा यह प्रयास रहेगा कि यह टूर्नामेंट हर वर्ष इसी तरह से चलता रहे। उन्होंने यह भी कहा कि शतरंज का शोक रखने वाले बच्चे जिस किसी को भी हमारे सहयोग की आवश्यकता होगी हमारी अशोषेष्ण उसका पूरा सहयोग करेगी।
वाइस ओवर,
सुबह 11,बजे से शुरू हुई यह शतरंज प्रितियोगिता देर सांय साढ़े सात बजे तक निरंतर चलती रही। इस प्रतियोगिता में उन लोगों को भी मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया जिन्होंने चार से साढ़े चार दशक तक चंबा में शतरंज के जन्मदाता पंडित ऋषभ देव शर्मा के साथ शतरंज भी खेली और कई इनाम भी हासिल किए। इस मौके पर पहुंचे मुख्यातिथि श्रीचंद नय्यर ने पंडित ऋषभ देव शर्मा के सपुत्र डॉक्टर विद्यासागर जोकि चंबा डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य है उनको मुख्यातिथि ने मुबारिक बाद देते हुए कहा कि आज जो चंबा में पंडित ऋषभ देव शर्मा मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट करवाया जा रहा है यह किसी भी स्तिथि में बंद नहीं होना चाहिए यह निरंतर इसी तरह चलता रहना चाहिए। उन्होंने इस खुशी के मौके पर एशोशेष्ण के अध्यक्ष और अन्य सभी लोगों को भी बधाई दी और इसी के साथ उन्होंने अपनी और से एशोशेषण को पांच हज़ार रुपए देने की भी घोषणा की।
