बाजार में कश्मीरी सेब, गिरे हिमाचली सेब के दाम
अब एक हजार से 1500 रुपए तक मिल रहा रेट
बाहरी राज्यों की मंडियों में अभी भी जा रहा एप्पल
देरी से शुरू हुआ था सीजन, बागीचों से और फल आना बाकी
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे
बाहरी राज्यों की फल मंडियों में कश्मीर का सेब पहुंचने के बाद हिमाचली सेब का दाम गिर गया है। हिमाचल का जो सेब बाहरी राज्यों को जा रहा है, उसके दाम में एकदम से गिरावट दर्ज की गई है। सेब की 20 किलो की पेटी अब एक हजार से 1500 रुपए तक बिक रही है। ए-ग्रेड सेब को 1500 रुपए तक दाम मिल रहा है, क्योंकि मार्केट में कश्मीर से भी सेब पहुंचने लगा है। इस बार हिमाचल का सेब सीजन देरी से शुरू हुआ था और यही वजह है कि अभी भी यहां बागीचों में सेब पड़ा है, जिसे मार्केट में पहुंचना है। ऐसे में कश्मीर से सेब आना शुरू हो गया है, तो हिमाचली सेब के दाम लुढक़े हैं और आखिर में जिन बागबानों का सेब अब मार्केट में आएगा, उनको इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। इस बार यहां पर सेब कम हैं, परंतु कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों का जो सेब जिस समय मार्केट में पहुंचा, उसको अच्छा दाम मिला। अभी तक दाम ठीक चल रहा था, मगर मंडी समितियों ने इस सप्ताह जो आकलन बाहर की मंडियों का किया गया, उसमें साफ है कि कश्मीर का सेब आने से यहां नुकसान होना शुरू हो गया है। हालांकि कश्मीर के सेब को भी उतना अधिक दाम नहीं मिला है, जितना हिमाचली सेब को इस बार मिला, लेकिन अब मार्केट में डिमांड कम और उत्पाद ज्यादा होने की वजह से दाम गिरना शुरू हो गया है।
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस दाम में और ज्यादा कमी हो जाएगी। वहीं हिमाचल प्रदेश से अभी भी सेब बाहर की मंडियों में लगातार जा रहा है। यहां प्रदेश की खुद की मंडियों में भी सेब की अच्छी आमद हो रही है। यहां से अभी तक की बात करें, तो कुल एक करोड़ 64 लाख 77 हजार 286 सेब की पेटिया
