Himachal Pradesh

निगम और बोर्डों में जल्द भरेंगे खाली पद

Spread the love

दिल्ली में मल्लिाकार्जुन खडग़े और केसी वेणुगोपाल से मिले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की है। हिमाचल में सरकार और संगठन को लेकर इस दौरान लंबी वार्ता हुई है। इस मुलाकात के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड और निगम में खाली पदों को भरने का काम शुरू हो सकता है। मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे के दौरान हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला से मिलकर राज्य में चल रही गतिविधियों पर चर्चा करने वाले हैं। दरअसल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोर्ड और निगम के खाली पदों को भरने और कार्यकर्ताओं की तैनाती इन पदों पर करने का मुद्दा पहले ही उठा चुकी हैं। शिमला में बीते दिनों कांग्रेस संगठन की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में नए सह प्रभारी विदित चौधरी अध्यक्षता की अध्यक्षता में हुआ था, जबकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत तमाम जिलों और ब्लॉक से पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस बैठक में मुख्य रूप से राज्य सरकार के सत्ता संभालने के बाद से पदों का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं को अवसर देने पर ही चर्चा हुई।
बैठक के बाद हिमाचल सह प्रभारी विदित चौधरी ने कहा था कि प्रदेश सरकार में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिले, इसके लिए वह पूरे प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होती है और उनकी मजबूती से ही किसी भी प्रदेश में किसी भी पार्टी की सरकार बनती है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की पूरी बात सुनी जानी चाहिए और उनको पूरा मानसम्मान मिलना चाहिए।