धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के सबसे प्राचीन व समृद्ध गद्दी समुदाय की छह उप-जातियों के समूह हिमालयन गद्दी यूनियन ने अपनी वर्षों पुरानी मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। शुक्रवार को प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में महा आक्रोश रैली निकाल कर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। हिमालयन गद्दी यूनियन हिमाचल प्रदेश ने उपजातियों के साथ गद्दी शब्द जोडऩे के लिए धर्मशाला के कोतवाली बाज़ार फव्वारा चोंक से उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला तक रोष महारैली हजारों की संख्या में एकत्रित होकर निकाली। जिसमे छह उपजातियों के राज्य भर के लोगों ने पारंपरिक भेषभूषा व वाद यंत्रों के साथ रैली निकाली। डीसी ऑफिस में उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।