chamba

चंबा पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंगोरा मोड़ के पास 5 .26 ग्राम चिट्टे सहित दो धरे

Spread the love

विनोद ठाकुर : बुधवार शाम को चम्बा पुलिस ने दो लोगों से चिट्ठा बरामद करने में सफलता हासिल की है चम्बा पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को चम्बा पुलिस ने चम्बा पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंगोरा मोड़ के पास नाका लगा रखा था उसी समय एक स्कूटी पर सवार होकर दो लोग चम्बा से बनीखेत की और जा रहे थे जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों स्कूटी सवारों ने वहां से भागने की कोशिश की और बीच सड़क में उनकी स्कूटी बन्द पड़ गई मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने जब स्कूटी की डीकी की तलाशी ली तो प्लास्टिक के बैग में 5.26 ग्राम हेरोइन चिट्ठा बरामद किया गया पकड़े गए लोगों की पहचान हरदीप सिंह स्पूत्र रणधीर सिंह गांव बूंगल डाकघर बधानी तहसील और जिला पठानकोट उम्र 33 वर्ष और दूसरे व्यक्ति की पहचान मोहित स्पुत्र राजेश कुमार गांव व डाकघर चंडी लढ़ोग तहसील और जिला चम्बा उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।