Himachal Pradesh

देहरा में बनेगा पहला हाइटेक अल्ट्रा वायलेट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

Spread the love

अब पीने के पानी का ही नहीं, सेहत का ध्यान भी रखेगा जल शक्ति महकमा, पायलट प्रोजेक्ट के बाद पूरे राज्य में लागू होगी योजना
हिमाचल प्रदेश के लोगों को अब साफ स्वच्छ पानी मिलेगा। सीएम सुक्खू ने इस दिशा में एक बड़ी पहल की है। जानकारी के अनुसार हिमाचल सरकार अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राज्य का पहला अत्याधुनिक अल्ट्रावायलेट (यूवी) ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने जा रही है। इस प्रोजेक्ट पर 43 करोड़ रुपए खर्च आएंगे। हिमाचल प्रदेश अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्तवपूर्ण कदम उठा रहा है। राज्य का पहला अत्याधुनिक अल्ट्रा वायलेट (यूवी) ट्रीटमेंट प्लांट देहरा में स्थापित किया जा रहा है, जो पीने के पानी से बैक्टीरिया और अन्य अशुद्धियों को प्रभावी ढंग से शुद्ध करेगा। यह तकनीक अब तक मुख्य रूप से विदेशों में अपनाई जाती थी, लेकिन अब हिमाचल प्रदेश के लोगों को शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक पानी उपलब्ध कराने में सहायक होगी। इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
देहरा की कुल 28 पेयजल परियोजनाओं में से 24 परियोजनाओं के पीने के पानी को इस नई आधुनिक यूवी तकनीक से फिल्टर किया जाएगा। यह पहल पुरानी उपचार विधियों से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम करते हुए, लोगों के लिए सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करेगी। पारंपरिक जल उपचार विधियों में अक्सर क्लोरीन या अन्य रसायनों का उपयोग किया जाता था, जिनके स्वास्थ्य पर संभावित नकारात्मक प्रभाव होने की आशंका रहती थी।