Bharmour

बलोठ पंचायत के कई गाँवों पर फिर मंडराया भूस्खलन का खतरा

Spread the love

गैर जनजातीय क्षेत्र की ग्राम पंचायत ब्लोठ में लगातार हो रहे भूस्खलन से करीब आधा दर्जन गांव भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। वही लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते यहां के तमाम रास्ते भी पूरी तरह से बंद हो गए हैं। पिछले दिनों में हो रही लगातार बारिश से यहां करीब आधा दर्जन पुलियों के बह जाने के बाद अब यहां के रास्ते भी बंद हो गए हैं जिसके चलते ग्राम पंचायत बलोठ के गांव का संपर्क शेष विश्व से भी कट गया है ।प्रधान ग्राम पंचायत बलोठ देवराज ने कहा है कि यहां पर लगातार भूस्खलन हो रहा है जिसके चलते करीब आधा दर्जन से अधिक गांव दूसरी जगह पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी टीम यहां मौके पर नहीं पहुंची है और ना ही नुकसान का आकलन किया है। साथ ही यहां के स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते बंद होने के कारण यहां पर लोगों को दीपों के राशन के लाले पडने का खतरा भी मंडराने लगा है। वही विधायक व मोरपंखी जियालाल कपूर ने कहा है की डीसी चंबा को इस बारे में अवगत करवा दिया गया है जल्दी एक टीम यहां जाकर संपूर्ण स्थिति का जायजा लेगी। वही प्रधान ग्राम पंचायत ब्लोठ देवराज ने कहा है कि उन्होंने केवल प्रशासन को इस बारे में अवगत करवा दिया है लेकिन अभी तक कोई भी टीम यह मौके पर नहीं पहुंची है।