Bharmour

झंडा रस्म शुरू होने के साथ शुरू भरमौर में शुरू हुआ सात दिवसीय जातर मेला

Spread the love

उतर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के साथ ही प्रसिद्ध भरमौर जातर मेले का भी शुक्रवार को आगाज हो गया। इस दौरान घराटी परिवार के सदस्य राजेश कुमार ने चौरासी परिसर स्थित एतिहासिक देवदार वृक्ष के शिखर पर झंड़ा चढ़ाने की रस्म निभाई। जातर मेले के शुभारंभ के मौके पर विधायक जिया लाल कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। इस दौरान विधायक जिया लाल ने चौरासी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के अलावा लखना माता और धर्मराज मंदिर समेत अन्यों में पूजा अर्चना की। इससे पहले चौरासी परिसर में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ जातर प्राचीन शिव मंदिर पहुंची। जहां पर घराटी परिवार के सदस्य ने देवदार वृक्ष के शिखर पर पहुंच सदियों से चली आ रही झंड़ा चढ़ाने की परंपरा का निर्वाहन किया। इस नजारे को देखने के लिए काफी संख्या में लोग चौरासी परिसर पहुंचे थे। जिसके बाद चौरासी के विभिन्न मंदिरों में वाद्य यंत्रों के साथ जातर पहुंची और यहां पूजा अर्चना की। साथ ही चौरासी परिसर में विराजमान सभी देवी-देवताओं को नए बस्त्र चढ़ाए गए। ग्राम पंचायत भरमौर के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना माहामारी के चलते दो वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह आयोजन हो रहा है।